फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

Thu, 08 Aug 2019 02:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की हत्या और लूटपाट में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से एक लाख तीन हजार रुपये, एक पिस्टल और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों की पहचान बुधु सोनकर व सौरभ के रूप में हुई है। दोनों को आज सुबह यानी गुरुवार को पंचकोशी चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। बता दें 22 जुलाई की रात पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र के घर के सामने बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी और पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए थे।

पुलिस ने इससे पहले 31 जुलाई को व्यवसायी की हत्या और लूट की साजिश में शामिल और बैकअप के लिए मौजूद रहे दो बदमाशों प्रभु और हैप्पी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार, 31 जुलाई को क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर सिगरा राजीव रंजन उपाध्याय को सूचना मिली थी कि वारदात की साजिश में शामिल रहे दो बदमाश हृदयपुर रिंग रोड पुलिया के पास मौजूद हैं। इस पर इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह के साथ घेरेबंदी कर इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने प्रभु और हैप्पी को गिरफ्तार किया।

पुलिस को दोनों ने बताया कि पुराने दोस्त बुद्धू सोनकर के बुलाने पर वह सरायमोहाना घाट पर 22 जुलाई को गए। वहां बुद्धू के दो और दोस्त मौजूद थे। तय हुआ कि धर्मेंद्र के घर जाने वाली गली के मोड़ पर हैप्पी और प्रभु खड़े रहेंगे। कोई आएगा तो दोनों उसे रोकेंगे और बुद्धू व उसके दोनों दोस्त व्यवसायी से बैग लूटेंगे।
विज्ञापन

बुद्धू और उसके दोनों साथियों ने फायरिंग कर लूटपाट की। इसके बाद सभी भाग निकले। बुद्धू ने कहा था कि यदि लूट में पांच लाख या इससे ऊपर मिले तो सभी को 80-80 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें