फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : पीएम आवास के लाभार्थी से घूस लेने वाला प्रधान गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

Sat, 21 Sep 2019 07:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले में पीएम आवास के लाभार्थी से घूस लेने वाले सकलडीहा ब्लॉक के दुदौली के प्रधान बजरंगी को शुक्रवार की रात पुलिस ने डेढ़गावा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लाभार्थी से वसूले गए दस हजार रुपये बरामद कर लिए।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान प्रधान ने लाभार्थी से आवास आवंटित कराने के बदले दस हजार रुपये लेने की बात स्वीकार किया। शनिवार को एएसपी प्रेमचंद ने कलक्ट्रेट सभागार में मामले का खुलासा किया। 

एएसपी ने बताया कि सकलडीहा ब्लाक की दुदौली गांव निवासी संजय की पत्नी बेईला देवी के खाते में प्रधानमंत्री आवास की किश्त भेजी गई थी। लाभार्थी बैंक से आवास का 43500 रुपये निकालकर बाहर निकली। तभी वहां मौजूद ग्राम प्रधान बजरंगी ने लाभार्थी से जबरन दस हजार रुपये ले लिए। किसी ने पैसा लेते समय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

लाभार्थी से ग्राम प्रधान के सरेआम घूस लेने का मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही खलबली मच गई। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। इस पर ग्राम पंचायत सचिव सुभाषचंद्र भारती ने सात सितंबर को सकलडीहा थाने में ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

प्रशासन का शिकंजा कसता देख ग्राम प्रधान फरार हो गया था। हालांकि लाभार्थी से मिलकर पैसा वापस करने और मामले में सुलह-समझौते को दबाव बना रहा था। सकलडीहा पुलिस को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि आरोपी प्रधान डेढ़गांवा गांव में मौजूद है।
विज्ञापन

इस पर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद रहमतुल्ला खां ने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से कागज में लपेट कर रखे गए 10 हजार रुपये भी बरामद हुए। पुलिस टीम में कोतवाल मो. रहमतुल्लाह खां, अखंड प्रताप सिंह, चंद्रदेव सिंह, अजय कुमार किशन कुमार शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें