फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन हत्याकांड: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार, आरोपियों ने बताया कैसे कराई हत्या

Thu, 03 Oct 2019 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के रेनुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व चेयरमैन समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। म्योरपुर सीएचसी में गुरुवार सुबह पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह  सहित उसके दोनों भाइयों का मेडिकल कराया गया। चौथा गिरफ्तार आरोपी एक सपा का नेता बताया जा रहा है, जिसका नाम जमुना सिंह है।

विज्ञापन


सीएससी अधीक्षक डॉक्टर फिरोज आबेदीन ने बताया कि अनिल सिंह, बृजेश सिंह और राकेश सिंह का मेडिकल पिपरी पुलिस द्वारा कराया गया है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि वर्ष 2017 में रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान दोनों पक्षों में कड़ी प्रतियोगिता थी, जिसे लेकर चुनाव के दौरान इन लोगों का आपस में गंभीर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


इसको लेकर दोनों में आपसी रंजिश चली आ रही थी। सोमवार को पूर्व चेयरमैन ने बिहार से चार शूटरों को बुलाकर गोली मरवा दी थी। एसपी ने कहा कि इसमें फरार अन्य हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

दरअसल, सोनभद्र में रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह(38) को सोमवार की रात लगभग 10 बजे नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी, जिनकी मंगलवार को बीएचयू अस्पताल में सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मृतक शिवप्रताप सिंह के भतीजे ने थाने में पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह सहित उनके दो भाई अनिल सिंह और राकेश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके साथ ही दो अन्य लोगों को नामजद किया गया था। आरोपी राकेश मौर्य चेयरमैन प्रत्याशी रह चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें