फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा, बदमाशों की गोली से कांस्टेबल भी जख्मी

Tue, 19 Nov 2019 12:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हत्या, लूट सहित कई मामलों में आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश प्रदीप यादव को जौनपुर की लाइन बाजार पुलिस ने रविवार की रात इदरिया गांव के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देसी पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। प्रदीप के बायें पैर में गोली लगी है। बदमाशों की फायरिंग में एक कांस्टेबल जख्मी हुआ है।

विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर बनी टीम रविवार की रात लाइन बाजार पुलिस रसैना तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच कुद्दुपुर तिराहे की तरफ से बाइक सवार तीन संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे फायरिंग करते हुए इंदरिया गांव की तरफ भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो पचोखर-इंदरिया मार्ग पर इंदरिया गांव के समीप गड्ढे में बाइक छोड़कर बदमाश झाड़ियों में छिप गए और पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे। उनकी गोली से कांस्टबेल संदीप तिवारी जख्मी हो गए। उनके बायें हाथ में गोली लगी है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जख्मी हो गया। उसे छोड़कर साथी बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान शिवापार गांव निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई। एसओ संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदीप पर लाइन बाजार थाने में हत्या, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में 11 केस दर्ज हैं। जबकि सरायख्वाजा थाने में लूट का मुकदमा दर्ज है।  

घर वाले बोले- पुलिस ने घर से उठाकर मारी गोली
बदमाश प्रदीप यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है जबकि  सोमवार की सुबह प्रदीप के भाई आशीष यादव के साथ लाइन बाजार थाना पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने रविवार दोपहर में प्रदीप को घर से उठा लिया था और जान से मारने के इरादे से गोली मार दी।

उन्होंने मानवाधिकार आयोग, सीएम और आईजी को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संजय यादव, शिवापार, हिमांशु, विशाल यादव, विकास, लाल बहादुर, संतोष कुमार, रवींद्र कुमार, साधू, संतोष, दिनेश, अमरजीत, इंदू यादव, रिंकी यादव, गोकुल यादव, सुमन, तारा देवी, राकेश यादव, जंग बहादुर, मुलायम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें