दोनों का करीब दो वर्ष तक प्रेम-प्रसंग चलता रहा। आरोपी विनोद 25 अप्रैल को युवती के घर गया। सुबह में शौच के लिए दोनों जंगल की ओर गए। इसी दौरान विनोद ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गया। मृतका का मोबाइल घटना के बाद भी चालू रहा।
घटना में मृतका के पिता ने विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी अनपरा रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। वह कहीं भागने की फिराक में है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर मृतका का मोबाइल बरामद किया। आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने प्रेमिका की हत्या शक के चलते की थी। उसने बताया कि उसका प्रेम-प्रसंग किसी और के साथ चल रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद वह गुजरात चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह वापस अनपरा आया था। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।