पुलिस की इस बड़ी कामयाबी में बोलेरो चोरी का मास्टरमाइंड मिर्जापुर के यूपी हंड्रेड डायल में तैनात सिपाही प्रमोद का नाम सामने आया। इसके बाद सिपाही प्रमोद फरार चल रहा था। एसपी अवधेश पांडेय ने उसे निलंबित कर गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई थी। कटरा कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह शास्त्री पुल के पास से आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।