फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के बाहुबली विधायक के शूटर को पुलिस ने उठाया,मची खलबली

Sun, 04 Jun 2017 03:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
- फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्वांचल के एक बाहुबली विधायक के शूटर को शुक्रवार की रात मऊ पुलिस ने उठा लिया। उसकी पत्नी ने राज्यपाल, डीएम, एसपी और मानवाधिकार आयोग को फैक्स कर अपने पति की प्राणरक्षा के लिए गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

बाहुबली विधायक के शूटर अनुज कन्नौजिया की पत्नी रीना देवी ने एसपी को भेजे प्रार्थना-पत्र में कहा है कि शुक्रवार की देर शाम उसके घर 10 की संख्या में पुलिस कर्मी अचानक घुस गए और गाली देते हुए जोर-जबरदस्ती करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वालों ने घर में तोड़फोड़ भी की और पति अनुज कन्नौजिया को उठा ले गए। आशंका है कि पुलिस फर्जी मुकदमे फंसाकर उनकी हत्या कर सकती है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि पीड़िता ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी है।  । 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें