फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : दारोगा ने शिया धर्मगुरू को बोला- हाफिज सईद से मिल रही फोटो, भड़के लोग

Wed, 11 Sep 2019 07:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के चांवपुरगनी गांव में बुधवार दोपहर में शिया मुसलमानों की मजलिस के ड्यूटी में तैनात एक दारोगा द्वारा धर्मगुरू की तस्वीर को आतंकवादी जैसे दिखने की बात को लेकर लोग भड़क गए। लोगों ने थाने पहुंचकर हो-हल्ला मचाया।

विज्ञापन


इस बीच थाने में फोटो खींचने वाले युवक से दारोगा द्वारा मोबाइल छीनने पर लोगों ने हो-हल्ला किया। बाद में मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि चावनपुरगनी गांव में शिया मुसलमानों की मजलिस चल रही थी। इसमें सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाने के दारोगा पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर लगे थे। दोपहर करीब एक बजे उपनिरीक्षक ने कुछ युवकों से कहा कि पोस्टर पर धर्मगुरू की फोटो तो हाफिज सईद से मिल रही है। यह बात युवकों ने मजलिस में शामिल लोगों से बताई। फिर क्या था लोग आक्रोशित हो गए और इस बात को लेकर दारोगा से झड़प करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित कई लोग थाने पहुंच गए। यहां पर पुलिस से गहमागहमी होने लगी। इसी बीच एक युवक द्वारा फोटो खींचने पर उपनिरीक्षक ने मोबाइल छीन ली। इस पर लोग भड़क गए और हो-हल्ला करने लगे। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने लोगों को बातचीत के लिए अपने कार्यालय में बुलाया।

प्रभारी निरीक्षक पन्नग भूषण ओझा के साथ बातचीत कर प्रकरण को शांत कराया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दारोगा ने किसी दुर्भावना से ग्रस्त होकर यह बात नहीं कही थी और इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। क्षेत्राधिकारी की बात से सहमत होकर शिकायत करने पहुंचे लोग लौट गए। वैसे उप निरीक्षक द्वारा कही गई इस आपत्तिजनक बात की लोगों में चर्चा होती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें