फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से चंदा मांगने आए साधुओं को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीटा, पुलिस को सौंपा

Sat, 31 Aug 2019 02:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
घायल साधु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल में बच्चा चोर होने की अफवाह पर लोगों को पीटने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के भाईपुर के पास स्थित पथरौलिया माइनर के पास शुक्रवार दोपहर में साधु-संतों को बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझ कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी।

विज्ञापन


उसके बाद उनको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि साधू-संत अनुष्ठान के लिए धन इकट्ठा करने निकले थे।

ये भी पढ़ें : जौनपुर : बच्चा चोर समझकर अधेड़ को बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिहार के समस्तीपुर से चार-पांच की संख्या में बोलरो सवार साधु भाईपुर ग्राम प्रधान दीपू सिंह व जफराबाद प्रधान ओमकार नाथ यादव के यहां चंदा व अन्न लेने के बाद बोरा मांग कर आगे बढे़। साधुओं का दल सर्वोदय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के पास पहुंचा तो एक साधु बोलरो से निकल कर सड़क किनारे लघुशंका करने लगा।

विज्ञापन

सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने बच्चा चोर गिरोह का नाम लेकर शोर मचाना शुरू कर दिया। राहगीर की आवाज पर दर्जनों  की संख्या में इकट्ठा ग्रामीण साधुओं की पिटाई करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंचे शेरवां पुलिस चौकी प्रभारी पंकज राय साधुओं को पकड़ थाने लाए।

ये भी पढ़ें : 

घायल साधुओं का दवा व इलाज कराया। थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि साधु लोग अनुष्ठान के लिए धन इकट्ठा करने निकले हैं। इसमें मुकेश भारती(40) , जसवंत गिरि(55), रामलोचन गिरी(75), श्याम गिरी(60 ) निवासी समस्तीपुर बिहार पूजा पाठ करने के लिए चंदा व अन्न इकठ्ठा करने के लिए निकले थे। उनका इलाज कराया गया है। वे सकुशल हैं। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

चुनार के सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि बिहार के साधू पूजा के लिए चंदा मांगने निकले थे। लोगों ने बच्चा चोर समझ कर पीटा है। किसी को किसी पर बच्चा चोरी का शक होता है तो वह पुलिस को सूचना दे। कानून अपने हाथ में लेने व अफवाह फैलाकर किसी की पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें