फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ से सूखी लकड़ी तोड़ने पर बरात को पीटा, 19 पर दलित उत्पीड़न का केस

Wed, 29 May 2019 06:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दूल्हे, उसकी बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सात नामजद समेत 19 के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया। यह घटना खुटहन क्षेत्र के कैराडीह गांव में सोमवार शाम को हुई थी।

विज्ञापन


कैराडीह के ओमप्रकाश गौतम के पुत्र नितेश की बरात सोमवार को बनुआडीह गांव जानी थी। बरात सोमवार शाम सात बजे गाजे-बाजे के साथ निकली। बरात के एक किलोमीटर आगे खुटहन ब्लॉक मुख्यालय के पास पहुंचने पर लाठी-डंडे से लैस 20 मनबढ़ों ने हमला कर दूल्हे की कार क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद दूल्हे की भी पिटाई कर दी थी।

दूल्हे की बहनों, भतीजे, भतीजी और फूफा को भी पीट दिया था। घायलों का सीएचसी में उपचार कराने के बाद देर रात बरात में पहुंचाया गया। उसके बाद शादी हुई। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले नितेश गौतम ने पूजा के लिए आम के पेड़ से सूखी लकड़ी और पत्तियां तोड़ ली थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने गांव के कल्लू यादव समेत सात नामजद और 12 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें