फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मौत बनकर दौड़ी कार, सीआईएसएफ जवान की मौत

Wed, 03 May 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवान निक्का राम - फोटो : self
विज्ञापन
वाराणसी के बड़ागांव थाना अंतर्गत बाबतपुर चौराहा पर बुधवार को वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही बिना नंबर की कार ने लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के दो जवानों को जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन


इसके बाद थोड़ी दूर पर जाकर एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी और फिर कार लेकर जौनपुर की तरफ तेजी से भाग निकला। हादसे में घायल हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नालग गांव निवासी सीआईएसएफ के जवान निक्का राम (50) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान निक्का राम और रमेशचंद्र चाय पीने के लिए बाबतपुर चौराहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रही कार ने दो दोनों जवानों को जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन


आननफानन में दोनों जवानों को बाबतपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां निक्का राम को मृत घोषित कर दिया गया जबकि रमेशचंद्र की हालत गंभीर देख उन्हें शहर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार लेकर भाग रहे चालक ने चंदौली निवासी बाइक सवार कृष्ण कुमार को भी जोरदार टक्कर मारी।

उधर, सीआईएसएफ जवानों के साथ हादसे की जानकारी पाकर सीआईएसएफ  के डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा, एसडीएम अविनाश सिंह भी अस्पताल पहुंचे। बड़ागांव पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करते हुए जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीआईएसएफ  के डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि बाबतपुर हवाई अड्डे से हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद के लिए कोई विमान नहीं चलता है। जिसके चलते जवान के पार्थिव शरीर को सड़क से ही उनके गृह जनपद भेजा जाएगा।

पोस्टमार्टम होने के बाद हवाई अड्डे पर जवान के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद एक इंस्पेक्टर तथा पांच जवान पार्थिव शरीर को लेकर रवाना होंगे।
विज्ञापन

गड्ढे के चलते बाइक से गिरी महिला, मौत

चोलापुर थाना अंतर्गत वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर ढेर गांव के समीप सड़क के जानलेवा गड्ढे के कारण जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर निवासी पुरुषोत्तम सिंह की बाइक अनियंत्रित हो गई।

इसी दौरान पीछे बैठी पुरुषोत्तम की भाभाी एकता सिंह (30) सड़क पर गिर पड़ी और उनके सिर में गंभीर चोट आई। आननफानन में एकता सिंह को चोलापुर सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि हादसे के दौरान पुरुषोत्तम और एकता ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे के बाद पुलिस को बिना सूचना दिए ही परिवारीजन शव लेकर घर लेकर चले गए। पुरुषोत्तम ने बताया कि उनके भाई इंद्रसेन सिंह परिवार के साथ नई दिल्ली में रहते हैं। भाभी एकता सिंह को वे दवा दिलाने बाइक से लेकर मलदहिया जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें