फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही ने ली जान, रेलवे फाटक को पार करने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आया शख्स

Sun, 04 Aug 2019 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में लापरवाही में एक शख्स की जान चली गई। लोहता थाना क्षेत्र के महमूदपुर के पास रविवार की सुबह बंद रेलवे फाटक को नीचे से पार करते समय मोटरसाइकिल सवार बुनकर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन


वाराणशी के कोटवा का मोहम्मद शकील(45) लोहता बाजार अपनी टीवीएस एक्सल से पावरलूम  के तानी को रंगाई कराने को लेकर जा रहे थे। महमूदपुर फाटक के पास पहुंचे तो फाटक बंद था। जल्दी जाने के चक्कर में फाटक के नीचे से निकलने लगे।

इसी बीच बनारस से आ रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस गाड़ी की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई और ट्रेन में फंस कर बाइक टूट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग मौकेपर आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें