फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र नरसंहार : एक और घायल महिला ने तोड़ा दम, दस की पहले हो चुकी है मौत

Sat, 31 Aug 2019 08:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सोनभद्र नरसंहार के दौरान के फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के उभ्भा कांड में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल केरवा देवी(55) पत्नी राम प्रसाद की बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इस हत्याकांड में दस लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी। केरवा की मौत के बाद मृतकों की संख्या 11 हो गई है। उधर महिला की मौत के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बताते चलें कि घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव में बीते 17 जुलाई को जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में जमकर असलहे, लाठी डंडे चले थे। इसमें गोंड़ समुदाय के तीन महिलाओं समेत दस लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 28 लोग घायल हुए थे। इस संबंध में यज्ञदत्त, गणेश, धर्मेंद्र, नीरज, अशर्फी समेत 28 लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें : वाराणसी सहित देश के 25 एयरपोर्ट पर लगेगी ये मशीन, सुरक्षा भी होगी मजबूत
विज्ञापन


उभ्भा कांड के बाद 21 जुलाई को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने उभ्भा गांव का दौरा कर पीड़ितों से मिलकर उन्हें 5.25 लाख रुपए का चेक देते हुए उन्हें कुल मिलाकर 18.50 लाख रुपए की सरकारी सहायता की घोषणा की थी। इसके अलावा गांव के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की थी।

इस घटना की विस्तृत जांच के लिए अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार के नेतृत्व में एक जांच कमेटी और डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। इस घटना के संबंध में कई उच्चधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा चुका है, जबकि पुलिस प्रशासन के कई अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें : कलराज मिश्र बोले- पाकिस्तान को समय आने पर मिलेगा जवाब, अर्थव्यस्था और जम्मू-कश्मीर पर कही ये बात

उभ्भा कांड में गोली लगने से केरवा देवी (55) और उसका पोता राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राजेंद्र की हालत ठीक हो जाने पर उसे छुट्टी मिल गई थी और अब वह घर पर रह रहा है। केरवा देवी की हालत गंभीर बनी हुई थी और बीएचयू ट्रामा सेंटर में उसका उपचार चल रहा था। शनिवार को दोपहर करीब साढ़े दस बजे ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में उभ्भा चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि गंभीर रूप से घायल केरवा देवी की शनिवार को दिन में साढ़े दस बजे इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। बता दें कि बीते 17 जुलाई को हुई इस घटना में अभी तक राजेश (35) पुत्र गोविंद, अशोक कुमार (35) पुत्र नन्हकू, रामधारी (60) पुत्र हीराशाह, दुर्गावती (35) पत्नी रंगीलाल, सुखवंती (40) पत्नी रामनाथ, रामसुंदर (50) पुत्र तेजा सिंह, जवाहिर (48) पुत्र जयकरन, बसमतिया (45) पत्नी नंदलाल, रामचंदर (50) पुत्र लालसाहब और अशोक (34) पुत्र हरिवंश की मौत हो चुकी है। केरवा देवी की मौत जहां शनिवार को हुई, वहीं बाकी दस लोगों की मौत घटना वाले दिन 17 जुलाई को ही हो गई थी।

ये भी पढ़ें : एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लेखपाल, इस तरह योजना बनाकर पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन

उभ्भाकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार :
उभ्भा कांड में शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला के बगदरा गांव के निवासी हैं। इस प्रकार अब तक इस मामले में कुल 57 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनमें से 52 को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जबकि 5 आरोपी कोर्ट में समर्पण कर चुके हैं। वहीं इस केस में अभी तक कुल 19 ट्रैक्टर, 5 असलहे और 12 लाठी डंडे पुलिस बरामद कर चुकी है।

सोनभद्र पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि उभ्भा कांड के दो आरोपी सिंगरौली जिले में कहीं छिपे हुए हैं। इस पर शुक्रवार को अनपरा पुलिस और मध्य प्रदेश की मोरवा व विंध्यनगर पुलिस ने दबिश देकर बगदरा निवासी तीरथ प्रसाद भुरतिया (55) और मुन्नीलाल सिंह (48) को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडे ने बताया कि उभ्भा केस में अभी तक कुल 19 ट्रैक्टर, 5 असलहे व 12 लाठी डंडे बरामद किए जा चुके हैं। इस मामले में अभी तक कुल मिलाकर 57 आरोपी पकड़ में आए हैं, जिसमें 52 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि 5 आरोपियों ने न्यायालय में समर्पण किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें