फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील बनाते समय हुए हादसे में वृद्ध रसोइया की मौत, दो बच्चों समते चार अस्पताल में भर्ती

Tue, 17 Sep 2019 11:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आग से झुलसा बच्चा और रसोइया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के हरहुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय करोमा में सोमवार दोपहर मिड-डे-मील बनाते समय हुए हादसे में एक वृद्ध महिला रसोइया की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे में झुलसी दो बच्चे, एक आंगनबाड़ी सहायिका और एक और महिला रसोइया का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


अस्पताल में अमरावती देवी(65) की मौत हुई है। इनमें से आंगनबाड़ी सहायिका की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के बर्न वार्ड में चल रहा है। उधर, बीएसए जय सिंह ने एबीएसए को हादसे की जांच के निर्देश दिया है।

सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठ तक के बच्चों को मिड-डे-मील दिए जाने की व्यवस्था है। करोमा प्राथमिक विद्यालय में रोजाना की तरह सोमवार को भी रसोइया बच्चों के लिए खाना बना रही थी। भोजनावकाश से पहले गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से आग लग गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

इससे रसोइया अमरावती देवी(65), कुमारी देवी(50), आंगनबाड़ी सहायिका बीना देवी(40) और छात्र अंशू(5) और विशाल(7) झुलस गए। आननफानन लोगों ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां अमरवाती देवी की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे बीएसए और एबीएसए दुर्गा सिंह ने प्रधानाध्यापक शैलेंद्र मिश्रा से घटना की जानकारी ली और बाद में मंडलीय अस्पताल पहुंचकर सभी का हाल जाना।
विज्ञापन

बीएसए जय सिंह ने बताया कि गैस पाइप लीक होने की वजह से घटी घटना की जांच कराई जा रही है। एबीएसए और प्रधानाध्यापक से इस पर रिपोर्ट मांगी गई है। घायलों का इलाज विभाग की ओर से कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें