फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ : दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त से बाहर हत्यारे

Tue, 06 Aug 2019 12:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरिया गांव की राजभर बस्ती में अपने घर के दरवाजे पर सो रहे 65 वर्षीय वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह परिवार वालों को हुई।

विज्ञापन


हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रामपुर बखरिया निवासी बलिराम राजभर दरवाजे के सामने सो रहा था। उनके परिवार के लोग मकान की छत पर सो रहे थे। बलिराम का इकलौता बेटा रामकरन शाहगंज स्थित एक रोलिंग मिल में नौकरी करता है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बलिराम का पोता समेज उठा और गाय को चारा डालने गया तो अपने दादा को चारपाई पर सोते देख हैरत में पड़ गया। समेज ने नजदीक जाकर देखा तो बलिराम का चेहरा उसके ही गमछे से ढका हुआ था। समेज ने चेहरे से कपड़ा हटाकर देखा तो सामने का मंजर देख उसकी चीख निकल गई। बलिराम का गला रेता गया था और उसकी मौत हो चुकी थी।

समेज ने शोर मचाकर परिजनों और पडोसियों को बताया। साथ ही घटना की जानकारी शाहगंज में रहे अपने पिता रामकरन को दी। हत्या की खबर मिलते ही थानेदार मयफोर्स मौके पर पहुंचे।  कुछ ही देर बाद एसपी अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ नंदलाल भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधिकारियों ने मृतक की बहू और पोते से घटना के बाबत पूछताछ की। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई। खोजी कुत्ता घटना स्थल से चलकर चकरोड होते हुए पिच रोड तक जाकर रुक गया।
विज्ञापन

इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि संभवत हत्यारे रोड से किसी वाहन से चले गए होंगे। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्दी ही हत्यारे पुलिस की पकड़ में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें