वादी का आरोप है कि भूत-प्रेत को लेकर गांव के एक व्यक्ति से उन लोगों का विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम पांच बजे उसके पिता गांव में जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटे।
इसके बाद लोग उनकी खोजबीन करने में जुट गए। रात भर तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। सीओ ने कहा कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।