फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 10 लाख के पुराने नोटों संग तीन गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
500 and 1000
विज्ञापन
पांच सौ और एक हजार रुपये के बंद हो चुके 10 लाख रुपये के नोट के साथ सारनाथ पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी सासाराम के दशरथ, सीरगोवर्धनपुर के राजू यादव और सीवान के महेश प्रसाद हैं।
विज्ञापन


इनके पास से एक स्कूटी और तीन मोबाइल बरामद किया गया है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि सारनाथ थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा अपनी टीम के एसआई राकेश कुमार सिंह और अन्य के साथ गश्त पर थे।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवपुर की ओर से कुछ लोग पुराने पांच सौ और एक हजार के नोट लेकर आ रहे हैं। तलाशी में तीनों के पास से पांच सौ के 1930 नोट और एक हजार के 35 नोट बरामद हुए। तीनों ने बताया कि वे नोटों को बदलने की फिराक में थे। उन्हें अपने अन्य दो साथियों का इंतजार था। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि बरामद नोट काला धन है। आय का स्रोत न बताने के कारण ये नोट नोटबंदी के दौरान बैंक में नहीं जमा किए जा सके थे। इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है।
विज्ञापन


अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होंगे। एसएसपी ने सारनाथ थानाध्यक्ष और उनकी टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें