फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, दो पर एफआईआर

Sun, 19 Aug 2018 10:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जहां पूरा देश दुखी है। वहीं आजमगढ़ के सरायमीर और पवई थाना क्षेत्र के रहने वाले दो मनबढ़ों ने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के ऊपर सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर पवई और सरायमीर थाने की पुलिस मनबढ़ों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। उधर इस बात की जानकारी होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

टिप्पणी करने वालों में सरायमीर कस्बा निवासी अब्दुल रहमान खान उर्फ गुड्डू और पवई थाने के दोस्तपुर गांव निवासी राकेश यादव है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश जुटी हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले वाराणसी और बलिया में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संबंध में अराजकतत्व द्वारा फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें