फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार के कहर ने पूर्वांचल में ली नौ की जान, मृतकों में अधिकतर युवा

Fri, 26 May 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
पूर्वांचल में बीते 24 घंटे में तेज रफ्तार के कहर ने नौ जाने ले ली। सड़क हादसों के शिकार में वाराणसी के दो, बलिया के एक, जौनपुर के  दो, मऊ के एक तथा गाजीपुर के तीन लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन

वाराणसी के हरहुआ चौराहे के समीप शुक्रवार की सुबह इनोवा की टक्कर से दासेपुर के अमन (13) की मौत हो गई । गुस्साए लोगों ने वाराणसी -जौनपुर मार्ग जाम कर दिया।
वहीं, भेलूपुर क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में अधेड़ की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। बलिया के हल्दीरामपुर में गुरुवार की रात बाइक के पोल से टकराने से राजागांव खरौनी के निक्कू वर्मा (18) की जान चली गई।
विज्ञापन

जबकि जौनपुर के बक्शा में संदीप (35)और मड़ियाहूं में प्रभु चौरसिया (65) की सड़क हादसे में मौत हो गई।

गाजीपुर में देवदा चट्टी के पास शुक्रवार को भोर में ट्रक से कुचल कर रायपुर गांव के दिवस चौहान (20) और राहुल चौहान (18) की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। तीन घंटे बाद भी पुलिस के न आने पर ग्रामीणों ने सैदपुर-चिरइया कोट मार्ग पर जमा लगा दिया।

वहीं गहमर के देवल गांव के कर्मनाशा पुल से कुछ दूर भोर में ट्रक की चपेट में आने से अनंत चौधरी (13) की मौत हो गई।  मऊ में सरौदा गांव के पास गुरुवार की रात दो बाइकों की टक्कर में यहीयाचक गांव निवासी बाबूलाल यादव (22) की मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें