फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कार लेकर बहनों को घुमाने निकले युवक समेत तीन की हादसे में मौत

Sat, 01 Apr 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट - फोटो : demo
विज्ञापन
जौनपुर के फिरोजपुर गांव में एक परिवार की कार खरीदने की खुशियां जल्द ही मातम में बदल जाएगी यह किसी को नहीं पता था।  चचेरी बहनों समेत सात लोगों को नई कार में घुमाते वक्त इलाहाबाद -जौनपुर हाईवे पर बोधापुर जाम मोड़ के पास शुक्रवार की रात कार अनियंतित्र होकर पेड़ से टकराते हुए एक घर में जा घुसी।
विज्ञापन


हादसे में कार चला रहे फिरोजपुर गांव निवासी विजय उपाध्याय के इकलौते पुत्र विशाल (20) तथा दो चचेरी बहनों प्रियांशु (8) एवं दिशा (8) की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची सौम्या समेत दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।

विजय उपाध्याय शुक्रवार को जाइलो कार खरीद कर लाए थे। घर में नई कार आने की खुशी में विजय के पुत्र विशाल अपनी चचेरी बहनों एवं भाई प्रियाशु, दिशा, सौम्या व  कुश को उसमें बैठाकर घुमाने ले गए।
विज्ञापन


वह कार से जौनपुर की तरफ गया, फिर लौटकर घर आ रहा था, तभी जौनपुर इलाहाबाद मार्ग पर बक्शा सिकरारा थाना क्षेत्र के बार्डर पर बोधापुर जाम मोड़ के पास रात साढे़ नौ बजे कार अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर एक नीम के पेड़ से टकराते हुए जितेंद्र यादव के मकान में घुस गई।

मकान के बाहर सो रहे  मकान मालिक जितेन्द्र, उनका एक भतीजा आदित्य समेत 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। लोग दौडे़ और सभी को जिला अस्पताल ले गए।

जहां डॉक्टरों ने विशाल, प्रियांशु और दिशा को मृत घोषित कर दिया। सौम्या (12) और बोधापुर निवासी आदित्य की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें