वाराणसी में शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। काशी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ उसी गांव का युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि युवती गर्भवती हो गई।
युवती की मां जब उसके घर शिकायत करने गई तो लडके के परिजनों ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मां ने बड़ागांव थाने मे आरोपी सहित तीन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गांव की कक्षा 7 की छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने शादी की झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। जब छात्रा गर्भवती हो गई तो शादी से इंकार करने लगा। युवती की मां ने बड़ागांव थाने मे आरोपी शिवकुमार, उसके भाई रामाश्रय और मां चन्द्रावती के खिलाफ तहीरर दी। पुलिस सभी की तलाश में जुट गई है।