फेसबुक से दोस्ती के बाद युवती को मॉडलिंग का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर व्हाट्स एप पर वायरल कर दिया। मामले में पीड़ित युवती की तहरीर पर चेतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार की देर रात आरोपी को श्गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़ित युवती शहर के चेतगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बिहार के बांका जिले के घोरैया निवासी रोहित सिंह से उसकी फेसबुक के जरिये दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि रोहित ने युवती को मॉडलिंग का झांसा देकर रांची बुलाया और वहां उसके साथ बलात्कार किया।
इस दौरान उसने रेप का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया। इसके बाद उसके साथ कई बार रेप किया गया। रांची से लौटकर युवती ने चार जून को चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी शुक्रवार को किसी काम से वाराणसी आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।