फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चंचल को जान से मारने की धमकी

Sun, 11 Sep 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
विशाल सिंह चंचल
विज्ञापन
निर्दलीय एमएलसी और कारोबारी विशाल सिंह चंचल को आजमगढ़ जेल से फोन कर जान से मारने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच गया है। फोन करने वाले ने अपना नाम संजय यादव बताते हुए उन्हें धमकाया कि पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या उसी ने कराई थी। मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारा भी वही अंजाम होगा। धमकी से घबराए एमएलसी ने शनिवार को आईजी जोन एसके भगत से मिलकर उन्हें मामले की जानकारी दी। आईजी जोन के निर्देश पर बड़ागांव थाने में संजय यादव और मोबाइल नंबर 9984135829 के खिलाफ धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गाजीपुर जिले के मूल निवासी विशाल सिंह चंचल सेंट्रल जेल रोड, शिवपुर में रहते हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद वह हरहुआ स्थित अपने चार पहिया वाहन के शोेरूम पहुंचे। वहां उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि ‘मैं आजमगढ़ जेल से संजय यादव बोल रहा हूं। मैंने गाजीपुर जिले के जखनिया और सादात में आरईएस की सीसी रोड के टेंडर फार्म की बिक्री बंद करा दी थी। मेरे कहने पर एक्सईएन इसके लिए तैयार भी हो गया था। इसके बावजूद तुम्हारे करीबी प्रधान ने तीन-चार टेंडर फार्म खरीदे हैं, उनसे फार्म वापस कराओ।’

एमएलसी ने कहा कि तुम कौन हो कि तुम्हारे कहने पर कोई टेंडर फार्म नहीं लेगा। इस पर फोन करने वाले ने आजमगढ़ के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या का जिक्र करते हुए उन्हें उसी अंजाम तक पहुंचा देने की धमकी दी। इस बारे में एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि एमएलसी की शिकायत पर संजय यादव और जिस नंबर से फोन आया था, उसके खिलाफ बड़ागांव थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर छानबीन के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें