फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बकरी चराने को लेकर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग, तोड़फोड़

Thu, 31 Aug 2017 05:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी के मऊ जिले में गुरुवार को एक बकरी के सब्जी चर लेने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट एवं हवाई फायरिंग हो गई। इस घटना को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जाकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्‍थल का जायजा लिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहीं इस घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।  बताया जा रहा है कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद में एक ईंट भट्ठे पर सब्जी बोई गई थी। गुरुवार को गांव के ही अरविंद कुमार की बकरी ईंट भट्ठे पर सब्जियों को चरने लगी।

भट्ठे पर काम करने वाले विन्दल ने जब मना किया तो उससे अरविंद कुमार की तू-तू मैं-मैं होने लगी। इस पर विन्दल ने मन्टू को इसकी सूचना दी। मन्टू के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों के बीच कहासुनी और फिर मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इसकी सूचना मन्टू ने अपने साथियों को दी और दोनों तरफ से काफी लोग एकत्रित हो गए। देखते ही देखते वहां हवाई फायरिंग भी होने लगी। पास के गांव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें