पीलीभीत। एसपी कलानिधि नैथानी ने जनपद की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 19 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इसमें पुलिस लाइन में तैनात कई दरोगाओं को थाना और चौकी स्तर पर तैनाती दी है। वहीं कईयों को चौकी इंचार्ज पद से हटाया।
एसआई वृगपाल को परेवा वैश्य चौकी से हटाकर थाना जहानाबाद भेजा है। इसके अलावा उदयवीर सिंह को एसएसआई बिलसंडा, निर्देश कुमार को प्रभारी चौकी जरा, धनश्याम बहादुर परेवा वैश्य चौकी, विनोद पाल सेंगर कस्बा इंचार्ज सुनगढ़ी, सुशील कुमार चुर्रासकतपुर चौकी, सुरेंद्र पाल धनकुना चौकी, अजय सिंह बीसलपुर कोतवाली, वेदपाल सिंह, चौकी प्रभारी चीनी मिल बीसलपुर, रविंद्र कुमार कस्बा चौकी प्रभारी पूरनपुर, मुकेश पुंडीर गजरौला थाना, ओमप्रकाश गंगवार सुहास चौकी प्रभारी, रमेश चंद प्रभारी चौकी जेल, योगेंद्र बहादुर चौकी प्रभारी मैनाकोट, देवेंद्र सिंह बीसलपुर कोतवाली, शैलेंद्र प्रताप सिंह न्यूरिया थाना, मनोज कुमार बीसलपुर, सत्यपाल सेहरामऊ उत्तरी थाना, सतीश कुमार बाजपेई एसएसआई न्यूरिया बनाए गए हैं।