फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने आग लगाकर दी जान

Thu, 09 Jun 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एकतरफा इश्क
विज्ञापन
रोहनिया थाना क्षेत्र के कचनार की सीता सोनकर (26) ने बुधवार को घर का दरवाजा अंदर से बंद कर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। सीता के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर आए। जब तक लोग दरवाजा तोड़ पाते तब तक सीता की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीता के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित किए जाने से आजिज आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन



कचनार निवासी बब्बू सोनकर ठेला पर फल बेचता है। बुधवार को वह फल बेचने घर से निकला था। इसी दौरान सीता ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस से सूचना पाकर मिर्जापुर स्थित पुतलीघर निवासी सीता का पिता श्यामलाल सोनकर कचनार पहुंचा। उसका आरोप था कि दहेज के लिए बब्बू अकसर सीता को मारता था। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। उधर, चौबेपुर के भगवानपुर निवासी ऑटो चालक टुन्नू यादव (50) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जिसके बाद घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि पत्नी से विवाद के बाद टुन्नू ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालांकि चौबेपुर पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें