फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के अभियान से बौखलाए नक्सली, दरोगा की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Tue, 12 Mar 2019 06:16 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
जंगलों में कांबिंग करते सीआरपीएफ के जवान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से सटे छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ द्वारा खुद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से नक्सली बौखला गए हैं। दंतेवाड़ा जिले में पोटाली गांव के समीप दो दिन पूर्व हथियार से लैस नकाबपोश नक्सलियों ने सीआरपीएफ के एक एसआई और एक शिक्षक का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


सोमवार की शाम जलेबी गांव के पास अपह्रत एसआई ललित कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई, लेकिन लापता शिक्षक का अभी तक पता नहीं चल सका है। एसपी ने सीमावर्ती इलाकों में फोर्स को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। 

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार के रहने वाले ललित कुमार 111वीं बटालियन कैंप में मार्गदर्शक के तौर पर एसआई पद पर और जय सिंह कुरेटी शिक्षक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में दोनों दंतेवाड़ा के कोआकुंडा थाना क्षेत्र में तैनात रहे। सोमवार को दरोगा और शिक्षक दंतेवाड़ा जाने के लिए निकले।
विज्ञापन


रास्ते में कुरेटी गांव के समीप जंगल में नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने दोनों का अपहरण कर लिया। देर रात तक दोनों को जहां पहुंचना था वहां जाकर अधिकारियों को रिपोर्टिंग नहीं की। इसके बाद फोर्स ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोनभद्र के सीमावर्ती इलाकों में फोर्स ने सघन कांबिंग की

सोमवार की दोपहर 12 बजे तक जवानों ने अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। स्थानीय फोर्स के साथ सीआरपीएफ के जवानों ने लापता कर्मियों की खोजबीन शुरू की। देर शाम जलेबी जंगल के समीप नक्सलियों ने एसआई की हत्या कर शव को फेंक दिया।

जवानों ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही नक्सलियों एवं लापता शिक्षकों की खोजबीन में जुट गए। मंगलवार को जिले से सटे बसंतपुर जिले के जंगलों में भी नक्सलियों की तलाश में फोर्स भटकती रही।

वहीं पड़ोसी राज्य में एसआई की हत्या की खबर मिलने के बाद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में फोर्स ने सघन कांबिंग शुरू कर दी है। एसपी सलमान ताज पाटिल ने कहा कि नक्सल इलाकों के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सीमावर्ती इलाकों में सघन कांबिंग करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें