महिला की पड़ी लाश और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जेठ ने घर से दूर पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली, तो वहीं घर पर किसी मृतक के छोटे भाई की पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार की रात जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के जगापुर गांव में यह घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह शौच के लिए आते-जाते लोगों की निगाह जब पेड़ पर पड़ी तो देखा कि सुभाष(45) का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से झूल रहा था।
ये भी पढ़ें : आज काशी आएंगे मुख्यमंत्री योगी, पीएम से पहले सीएम जानेंगे विकास कार्यों की हकीकत
इसे देख पूरे गांव मे यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, और जब कुछ लोग मृतक के घर सूचना देने पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर मृतक के भाई की पत्नी राजकुमारी का चारपाई पर शव पड़ा था, जिसकी गला रेत कर हत्या की गई थी।