फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में रंजिश के चलते भतीजे ने चाचा को लाठियों से पीटकर मार डाला 

Tue, 16 Oct 2018 10:36 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में दावत खाकर लौट रहे चाचा की रिश्ते के भतीजे ने कुछ लोगों के साथ मिलकर लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की।

 

तरवा थाना क्षेत्र के जंग बहादुर सिंह (50) पुत्र जामवंत सिंह निवासी नई बस्ती सोमवार देर शाम पड़ोस के मोहल्ले में बच्चों के साथ दावत खाने गए थे। रात करीब बजे साइकिल से वापस लौट रहे थे। मोहल्ले में ही रिश्ते के भतीजे आदि ने लाठियों से पीटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुछ बच्चों ने घर पर इसकी सूचना दी। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

 

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर हालत में जंग बहादुर सिंह को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जंग बहादुर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि पारिवारिक रंजिश में रिश्ते के भतीजे आदि ने पीट कर हत्या की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

गोली मारकर रुपये लूटे

demo pic
वहीं बदमाशों ने देवगांव कोतवाली क्षेत्र कपसेठा निवासी सुरेश भारती (40) सलट राम को गोली मारकर 50000 रूपये लूट लिए। उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुरेश भारती यूनियन बैंक ऑफ इंडिया निहोरगंज में बैंक मित्र का काम करता था। शाम के लगभग आठ बजे निहोरगंज से अपने घर कपसेठा जा रहा था कि गांव के पास में शौच करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसके दाहिने हाथ में गोली मार दी।

इसके बाद 50000 रूपये बाइक से निकाल कर फरार हो गए। सुरेश के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें