फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब विधायक के चचेरे भाई का बेरहमी से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

Sun, 26 Jan 2020 07:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
मृतक की लाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक एक विधायक का चचेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के डिहियां ग्राम निवासी लाल बाबू पासी(35) का शव रविवार को गाजीपुर-आजमगढ़ सीमा के पास भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के घटारो नदी के किनारे स्थित हनुमान मंदिर के पास मिला। सिर पर चोट के निशान हैं।

पुलिस ने बताया कि युवक की किसी ने कुचलकर हत्या की और शव को फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

मृतक सैदपुर क्षेत्र के विधायक सुभाष पासी का चचेरा भाई है, जो शनिवार से ही घर से गायब था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें