फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जौनपुर : पुरानी रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Fri, 08 Feb 2019 11:05 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
जौनपुर में हत्या - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश(Uttar pradesh) के जौनपुर(Jaunpur) जिले में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह का पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के लखौवा गांव निवासी अच्छेलाल यादव उर्फ ज्वाला प्रसाद  (52) शुक्रवार को मार्निंग वाक पर निकले थे। इसी दौरान सुबह सात बजे घर से थोड़ी दूर लखौवा रेलवे क्रासिंग के पास पकड़ी की ओर से बाइक सवार दो बदमाश आए और अच्छेलाल के पास रुक गए। बाइक के पीछे बैठा बदमाश उनसे बातें करने लगा।

जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश ने असलहा निकाल कर गोली मार दी। एक गोली अच्छेलाल के सिर में और दूसरी जबड़े को पार करते निकल गई। आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े, तब तक बदमाश फरार हो गए। परिवार के लोग भी पहुंचे और अच्छेलाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने जिला अस्पताल की मर्चरी हाउस से ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई बांकेलाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने लखौवां गांव निवासी सुभाष यादव, कौशल यादव, अर्जुन, विनोद कुमार और सुशील कुमार उर्फ पंडित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें