फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : खेत में बैलों के जाने पर उठाया खौफनाक कदम, अधेड़ को कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट

Thu, 12 Sep 2019 01:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गुरुवार सुबह एक शख्स ने अधेड़ की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। दोनों में जमीन को लेकर आपसी विवाद भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के करहिया ग्राम पंचायत में स्थित बोधाडीह टोला में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वन विभाग की जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। रामखेलावन यादव(55) अपने घर से लगभग 600 मीटर दूर पट्टीदार रामधनी यादव के खेत से होते हुए बैलों को पार कर रहे थे।

इस दौरान बैल खेत में फसल को खाने लग गए। इस पर रामधनी यादव का पुत्र मोती यादव गाली गलौज करने लगा। रामखेलावन यादव बैल को चरने से रोक रहा था कि इसी बीच मोती यादव हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए दौड़ा और रामखेलावन को मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे रामखेलावन बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर ही मौत गई। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा भी थी कि रामखेलावन यादव और रामधनी यादव में बीते कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा है, जिसके कारण आपसी रंजिश में इस तरह की घटना घटी। सूचना पर पहुंचे विंडमगंज थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मौके की छानबीन करने में जुटे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें