इस दौरान पुलिस ने अंकित व उसके दोस्तों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ भी की। इस दौरान एक मोबाइल से अंकित और श्रवण की आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद हुईं। पुलिस ने खोजबीन कर श्रवण को यूरोपियन कालोनी से धर दबोचा। सीओ ने बताया कि मोबाइल जब्त कर लिया गया है। श्रवण को जेल भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है।