इस मामले में छोटू के पिता रामबली की तहरीर पर अनुराग सिंह निवासी श्रीराम भंडार कहुंआनाला, भाजपा के मंडल मंत्री इशु जायसवाल निवासी औड़ी, गौरव कालरा निवासी औड़ी एवं हिमांशु राय निवासी कहुआनाला पर केस दर्ज कर लिया गया है। छोटू के परिजनों का कहना है कि इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं।
उन्हें पुलिस बचा रही है। पिपरी के क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि छोटू चोरी के आरोप में 2016 में जेल गया था। कोर्ट से उसे छह माह की सजा भी हुई थी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों को घटनास्थल पर भेज कर जांच कराई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात है।