फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : खुद का अपहरण करवाकर घर वालों से मांगे दो लाख, पहुंचा जेल

Mon, 16 Sep 2019 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद के अपहरण की कहानी रची थी। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई।

विज्ञापन


पुलिस ने कथित अपह्त युवक को पकड़ कर उससे पूछताछ की तो उसने सच्चाई कबूल दी। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

13 सितंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी बबुंदर ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज कराया। बबुंदर का आरोप था कि मेरे भाई मनोज का अपहरण कर उसको इलाहाबाद में रखा गया है। अपहरणकर्ताओं द्वारा दो लाख रुपये की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रभाकर चौधरी ने कोतवाल मिथिलेश मिश्रा को तत्काल लापता युवक को बरामद करने का निर्देश दिया। कोतवाल ने सर्विलांस की मदद से अपह्त युवक के मोबाइल का लोकेशन लिया तो वाराणसी में मिला और वह अपने खाते में पांच हजार रुपये डलवा कर घर वापस लौट रहा था।

कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि रविवार को एसआई डोलाराम ने मनोज को उसके घर के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की। मनोज ने बताया कि घरवालों से रुपये लेने के लिए अपने दोस्त से फोन कराकर अपहरण का झूठा नाटक रचा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें