फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो रक्षा कार्यकर्ता को कुचलने की कोशिश में पशु तस्करों की मैजिक पलटी

Sun, 14 May 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यूपी 100
विज्ञापन
वाराणसी के जंसा थाना अंतगर्त बसवरियां गांव के समीप रविवार को पशु तस्करों ने पीछा कर रहे गो रक्षा संगठन के कार्यकर्ता राय साहब यादव को मैजिक से कुचलने की कोशिश की। इसी दौरान अनियंत्रित होकर मैजिक खेत में पलट गई।
विज्ञापन


तब तक 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देने के साथ ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख पशु तस्कर भाग निकले। पुलिस ने मैजिक से एक भैंस और चार पड़वा बरामद किया है। मैजिक को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त में जुटी है।

गोरक्षा संगठन के नेता बेसहूपुर निवासी राय साहब यादव को सूचना मिली थी कि एक मैजिक में मवेशियों को लादकर तस्कर जा रहे हैं। इस सूचना पर राय साहब यादव ने बाइक से मैजिक का पीछा किया तो पशु तस्करों ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। इसी दौरान मैजिक खेत में पलट गई।
विज्ञापन


वहीं, तस्करों की सूचना पर उनके सहयोगी कतवारूपुर नट बस्ती के लोग भी आ गए। हालांकि तब तक गो रक्षा संगठन के जिला प्रमुख भी अपने समर्थकोें के साथ मौके पर पहुंच गए और तस्करों को भागना पड़ा।
विज्ञापन


मौके पर जुटे ग्रामीणों का कहना था कि कतवारूपुर पशु तस्करी का हब बनता जा रहा है। पुलिस जानबूझकर चुप्पी साधे हुए है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें