फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े वारदात को अंजाम, बदमाशों ने जबरन महिला को कार में बैठाया, थोड़ी दूर पर उतारा लेकिन...

Wed, 19 Feb 2020 08:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर बुधवार को दिन दहाड़े हौसलाबुलंद कार सवार बदमाशों ने सारेआम हाइवे से एक महिला को जबरन कार में बिठा लिया। कुछ दूर जाने पर बदमाशों ने महिला से तीस हजार रुपये और 15 हजार का मोबाइल छीन लिया और महिला के कार से उतारकर भाग गए। महिला कस्बे में स्थित पीएनबी से तीन हजार रुपये निकाल कर घर जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा निवासी रविप्रभा राय पत्नी शैलेश राय ने कस्बे में की पंजाब नेशनल बैंक से 30 हजार रुपये निकाले। बैंक से रुपये लेकर महिला हाइवे पर आई और गोंठा जाने के लिए टेंपो का इंतजार करने लगी। इसी बीच एक बार उसके पास आकर रुकी।

कार सवार युवकों ने उससे पूछा कि कहां जाना है तो उसने बताया कि वह गोंठा जाएगी और टेंपा का इंतजार कर रही है। अभी टेंपो आ जाएगी तो हम चले जाएंगे। लेकिन महिला के मना करने के बाद भी युवकों ने बिना समय गंवाए महिला को कार के अंदर खींच लिया और कहा कि हम लोग गोंठा होकर ही आगे जाएंगे। लेकिन कुछ ही दूर आगे जाने के बाद कार चौहान चट्टी से मधुबन जाने वाली रोड पर मुड़ गई।

विज्ञापन
Trending Videos

युवकों की मंशा भांपकर महिला ने शोर मचाया और कहा कि गोंठा इधर नहीं है आप लोग कहां ले जा रहे हैं। कार सवार बदमाशों ने महिला के पर्स में रखे तीस हजार रुपये छीन लिए और उसका कीमती मोबाइल भी छीन लिया।

इसके बाद बदमाशों ने कार रोकर महिला को नीचे ढकेल दिया। दिन दहाड़े घटना को अंजाम देकर बदमाश मधुबन की ओर भाग गए। पीड़िता ने थाने आकर आपीबीती सुनाई। महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को बदमाशों को जल्द पकड़ने और रुपये बरामद करने का भरोसा देकर घर भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें