फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में मिट्टी खुदाई करते वक्त धंसा ढूहा, दो किशोरियों की मौत

Mon, 06 Feb 2017 06:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
विज्ञापन
घर की पुताई के लिए गई थीं मिट्टी खुदाई करने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास मिट्टी खुदाई करते समय ढूहा धंस गया। घटना में मिट्टी के नीचे दबकर दो किशोरियों की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां पर मौजूद लोगों ने मलबे में दबी लड़कियों-महिलाओं को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के सिदहवा से सोमवार सुबह  एक वाहन किराए पर लेकर 10-12 महिलाएं, लड़कियां और बच्चे घर की पुताई के लिए मिट्टी खुदाई करने झिंगुरदा हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। उनमें से सुमन(15),मंजू (13),सोनी (31) और मुकुली देवी (55) कुदाल लेकर ढूहे के अंदर मिट्टी खुदाई में लग गई। शेष लोग बोरे में मिट्टी  भरने में लग गए।
डेढ़ बजे के करीब अचानक मिट्टी का ढूहा धसक गया और चारों  उसी में दब गईं। यह देख मंदिर में मौजूद लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे  और 100  नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मलबा हटाने में लग गए।  
विज्ञापन

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक सुमन और मंजू की मौत हो चुकी है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले गई।
वहीं मौके पर मौजूद  लोगों से घटना के बाबत जरूरी जानकारी हासिल करने के बाद परिवार वालों को  घटना की जानकारी दी। उनके पहुंचने के बाद शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया। बता दें कि इस क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें