भदोही जिले कोइरौना क्षेत्र के एक गांव में छह दिन पूर्व चार युवक घर से बाहर निकली एक दलित किशोरी को उठा ले गए और एक कमरे में रखकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। थाने में सुनवाई न होने पर किशोरी के पिता ने एसपी से शिकायत की।
इसके बाद 27 जून की शाम को इस मामले में केस दर्ज किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। एसपी ने मामले में लापरवाही के आरोप में कोइरौना एसओ अजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
किशोरी के पिता ने बताया कि इलाहाबाद के हंडिया थानाक्षेत्र निवासी राकेश मेरे घर आता-जाता था।
22 जून की शाम मेरी बेटी घर से बाहर गई। उसके बाद नहीं लौटी। बाद में पता चला कि राकेश, अपने दोस्त सुरेंद्र और दो अन्य लोगों के साथ उसे उठा ले गया था और चकवा महावीर के पास एक कमरे में ले जाकर तीन दिनों तक रखा इस दौरान सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
26 जून को उसका फोन आया कि तुम्हारी बेटी घर के पास सड़क पर खड़ी है, ले जाओ। पिता जब बेटी को घर लेकर आए तो उसने सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी।