फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरियों पर पत्थर फेंकने पर कांवरिया का सिर फटा, एक हिरासत में

Mon, 22 Jul 2019 10:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के कजियाना मुहल्ले के पास रविवार रात अराजकतत्वों ने कांवरियों पर पत्थर फेंके। इस दौरान एक कांवरिया का सिर फट गया। इस पर कांवरियों ने रात 12 बजे जौनपुर-मड़ियाहूं मार्ग जाम कर धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इसको देखते हुए सर्किल के सभी थानों के अलावा पुलिस लाइन और मछलीशहर सर्किल के थानों से फोर्स बुला ली गई। पुलिस अधीक्षक बिपिन कुमार मिश्र ने समझा-बुझाकर डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कराया। इस मामले में दो पर केस दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया गया।

रविवार की आधी रात को बकिया गांव के विकास गौतम विंध्याचल से जल लेकर विवेकानंद स्थित शिवमंदिर पक्का तालाब चढ़ाने जा रहे थे। कजियाना मुहल्ले में हकीम जी की गली की ओर से किसी ने पत्थर फेंका जो विकास के सिर में लग गया। इससे उसका सिर फट गया। इस पर साथी कांवरिया आगबबूला हो गए और मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर आनन-फानन में सर्किल के सभी थानों की फोर्स के साथ मछली शहर और लाइन बाजार सहित पुलिस लाइन तक की फोर्स पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ला भी पहुंचे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक बिपिन कुमार मिश्र ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर कांवरियों को शांत कराया।

पुलिस ने विकास गौतम की तहरीर पर कजियाना निवासी आरिफ और रियाज के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। सोमवार को दोपहर में भी एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एहतियातन इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें