फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में दिनदहाड़े दूकान पर चढ़कर सराफा व्यापारी को मारी गोली

Tue, 25 Apr 2017 03:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
घटना से नाराज भीड़ ने लगाया जाम, एसपी के आश्वासन पर समाप्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मऊ जिले में घोसी बाजार के अति व्यस्त इलाके मझवारा मोड़ पर सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने दूकान पर चढ़कर सराफा व्यापारी को गोली मारी और रिवाल्वर लहराते हुए फरार हो गए। घायल सराफा विनोद वर्मा की अस्पताल लाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी तरफ भाग रहे बदमाश को फल विक्रेता ने रोकने के लिए स्टूल उठाया, लेकिन उनके हाथों में रिवाल्वर देखकर  सहम गया। बाजार में हुई हत्या की घटना से आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक मुनिराज और एएसपी रविंद्र सिंह के आश्वासन देने पर जाम समाप्त हुआ।
पुलिस  जांच पड़ताल कर रही थी। हत्या के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। 

सराफा काराबारी विनोद वर्मा (50) घोसी कोतवाली क्षेत्र के कसबा खास मुहल्ले के निवासी थे। मझवारा मोड़ पर जूनियर हाईस्कूल के सामने किराए का मकान लेकर उसमें दूकान खोली है। सोमवार की शाम विनोद अपनी दूकान पर बैठे थे।
विज्ञापन


 6.20 बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बताया जाता है दो बदमाश बाइक पर बैठे रहे, जबकि तीसरा उतर कर विनोद की दूकान पर पहुंचा। और विनोद पर ताबड़तोड़ तीन फायर किए। गोली विनोद के गर्दन और सीने में लगी।

इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर मऊ की तरफ भागे, इस दौरान मोड़ पर फल की दूकान लगाने वाले भूखन ने बदमाशों को रोकने के लिए स्टूल उठाया। लेकिन उनके हाथ में रिवाल्वर देख सहम गया। घटना के बाद विनोद को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सरेशाम बाजार में हुई घटना से नाराज व्यापारियों ने गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। इस बीच पुलिस अधीक्षक मुनिराज भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को हत्यारोपी बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें