फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने साले को चाकू मारकर पुल के नीचे फेंका, इस बात से था नाराज

Tue, 06 Feb 2018 10:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर में रविवार को पुल के नीचे मिले शव के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया क‌ि मृतक जीजा ने ही चाकू मारकर हत्या कर फरार हो गया। हत्या के पीछे का कारण सुनकर पुलिस और लोग स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक, घड़ी, मोबाइल और खून से सना कपड़ा भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि रविवार की सुबह किसी ने सूचना दी थी कि जिले के बौरीवीर सिंहपुर गांव के पास स्थित बेसो नदी पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिला है।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। शव की शिनाख्त सैदपुर कोतवाली के मलिकपुर मशौन निवासी गिरधारी राम ने अपने भतीजे सचिन कुमार के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगद पुरस्कार देने की घोषणा

यूपी100
​गिरधारी राम ने बताया कि युवक जिला मुख्यालय कोचिंग के लिए बीती तीन फरवरी को गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी चचेरे बहनोई मनोहर को नवापुरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हत्यरोपी ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर हत्या का कारण बताया। एसपी के अनुसार घटना स्थल से पांच किमी की दूरी पर उसकी चचेरी बहन का विवाह बिरनो थाने के मरदानपुर गांव में हुआ था। मृतक का वहां अक्सर आना-जाना था। मृतक का अपने चचेरे बहनोई मनोहर से अच्छे संबंध थे।

मृतक सचिन कुमार मेरी पत्नी से मिलता-जुलता था। यही बात मनोहर को नागवार लगती थी। मना करने पर भी सचिन नहीं माना तो बेसो नदी पुल पहुंचकर दोनों ने शराब पी थी।

सचिन को अधिक शराब पिलाकर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करने के बाद वह पुल से नीचे धकेलकर कर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने सफलता प्राप्त टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें