फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : डांटने से नाराज बहू ने थाली से की सास की हत्या

Tue, 17 Jan 2017 06:10 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ककराही गांव में मंगलवार को मामूली बात को लेकर हुए विवाद में बहू ने थाली से हमलाकर सास की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
ककराही गांव निवासी सरस्वती देवी (80) पत्नी सालिकराम की छोटी बहू सोनी सिंह अपने बेटे को किसी बात को लेकर डांट रही थीं। इस पर सरस्वती ने बहू को चुप रहने की हिदायत दी। यही बात बहू को नागवार गुजरी।

बताया जा रहा कि बहू ने थाली से सास पर हमला कर दिया। थाली उनके सिर पर लगी जिससे वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गई। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सरस्वती देवी के पौत्र कृष्णा सिंह ने घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि किसी ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें