फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में पारिवारिक कलह से परेशान सास-बहू ने खाया जहर

Tue, 17 Jan 2017 05:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
विज्ञापन
सास-बहू ने खाया जहर
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के धसड़ा गांव में पारिवारिक कलह से परेशान सास और बहू  ने आत्महत्या तक का प्रयास कर लिया। दोनों ने मंगलवार सुबह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

घर वालों की नजर जबतक उनलोगों पर पड़ती उससे पहले दोनों अचेत हो गईं थी। परिवार वालों ने आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुचाया। जहां सास की हालत नाजुक बनी हुई है।
धसड़ा गांव निवासिनी शैल कुमारी(40) पत्नी जगदीश कुमार व उसकी बहू मंजू(25) पत्नी शिव प्रसाद के बीच सोमवार से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। मंगलवार की सुबह एक बार फिर उसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर दोनों के बीच काफी नोकझोंक हुई। इसके बाद दोनों ने अपने अपने कमरे में जाकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
अचेत होने पर सास बहू को आनन फानन में जिला चिकित्सालय लाया गया। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ कि उन्होंने ने जहर खाने का निर्णय ले लिया।
इसके बारे में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें