फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना हैवान, दुधमुही बच्ची को छिनकर पत्नी को घर से निकाला

Mon, 22 May 2017 06:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
Crime shimla
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को एक विवाहिता ने अपने पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों खिलाफ तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसकी दुधमुही बच्ची को छिनकर उसे घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक करीब चार वर्ष पूर्व राबर्ट्सगंज नगर की रहने वाली एक युवती की शादी वाराणसी के युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज में रुपये और सामान कम मिलने की बात को लेकर ताना मारना शुरू कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि दहेज को लेकर उसका पति अपने परिवार वालों के साथ कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका है। अब पति ने दुधमुही बच्ची को छिनकर उसे घर से भगा दिया है।
विज्ञापन


अभी तक लोकलाज की डर से वह पुलिस से शिकायत नहीं की थी। पुलिस का कहना है कि विवाहिता तत्काल ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराना नहीं चाहती है। इसलिए उसके पति को बुलाकर सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें