फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई न होने से नाराज पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, ससुराल पहुंच कर खुद को लगाई आग

Wed, 31 Oct 2018 10:18 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के बलिया में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। विदाई न होने से नाराज युवक ने मंगलवार सुबह अपने मायके जुड़नपुर गांव में रह रही पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। फिर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे बचाने में सास भी झुलस गई। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी श्रीपर्णा गांगुली, अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह और सीओ रसड़ा केपी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी हासिल की। 
विज्ञापन


 जुड़नपुर निवासी नंदलाल ने पुत्री संध्या भारती (22) की शादी तीन वर्ष पूर्व उभांव के बहुताचक उपाध्याय के मौजा उसही निवासी स्व. योगेंद्र राम के पुत्र मनीष (25) के साथ की थी। आरोप है कि संध्या के साथ अक्सर उसका पति मारपीट करता था। इसको लेकर दोनों परिवारों में पंचायत भी हुई थी। लेकिन, स्थिति में बदलाव नहीं हुआ।

इससे आजिज आकर संध्या मई से ही मायके में रह रही थी। संध्या यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मंगलवार सुबह संध्या साइकिल से कोचिंग जा रही थी। आरोप है कि विदाई न होने से नाराज मनीष ने घर से लगभग डेढ़ किमी दूर संध्या पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद वह ससुराल पहुंचा और बैग में छिपा कर लाए पेट्रोल को खुद पर उड़ेल कर आग लगा ली। उसे बचाने में सास दुलारी देवी भी झुलस गईं।  सीओ रसड़ा केपी सिंह ने कहा कि विदाई न होने के चलते वारदात होने की बात सामने आ रही है। नंदलाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव और ससुराल में पसरा सन्नाटा, ग्रामीण स्तब्ध

मौके पर पहुंची एंबुलेंस - फोटो : amar ujala
उभांव थाना क्षेत्र के बहुता कुसहीं गांव में दिल दहला देने वाली हृदय विदारक घटना के बाद गांव में शोक छाया रहा। बहुता निवासी मनीष अपने भाई अनूप, विशाल, विकास और अपनी माता के साथ कोलकाता में रहता हैं। जबकि पिता योगेंद्र की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

मनीष की शादी तीन वर्ष पूर्व नगरा क्षेत्र के जुड़नपुर निवासी नंदलाल की पुत्री संध्या से हुई थी। विवाह के बाद से ही हमेशा पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहा है। तीन-चार दिनों पूर्व मनीष कोलकाता से गांव आया था और सुनियोजित साजिश के तहत मंगलवार की सुबह ससुराल में कोचिंग पढ़ने जा रही संध्या पर चाकू से प्रहार कर मौत के घाट सुला दिया।

इसके बाद ससुराल पहुंच अपने साथ लाए पेट्रोल को शरीर पर उड़ेलकर आग लगा लिया। आग बचाने में मनीष की सास दुलारी देवी भी झुलस गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मनीष के घर पर ताला लटका हुआ है। आग से गंभीर रूप से झुलसे मनीष जीवन मौत के बीच जूझ रहा है। घटना को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें