फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचाहा दहेज न मिलने पर पति की घिनौनी हरकत, पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया

Sun, 01 Mar 2020 07:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पति ने मनचाहा दहेज न मिला तो अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने घर से निकाल दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने शनिवार को थाने में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। इसमें जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले आरोपी पति समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

आरोप है कि शादी के बाद से दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये न मिलने पर उसके पति ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित महिलाओं ने दर्ज कराई रिपोर्ट
जिले के अहरौला थाने में पल्लवी तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पल्लवी ने आंबेडकर नगर जिले के जहांगीरगंज थाने के नसीरपुर छितौना गांव निवासी प्रेमसागर तिवारी सहित चार लोगों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि दहेज में कार न मिलने पर आरोपीगण आठ फरवरी को उसे घर से निकाल दिया। घर वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें