फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में पति गया जेल

Thu, 28 Sep 2017 02:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
वाराणसी के कपसेठी पुलिस ने बरकी तिराहे के समीप बुधवार को पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। लिखापढ़ी की प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कपसेठी थाना के नेवढ़िया क्षेत्र की युवती की शादी मिर्जामुराद थाना के मेहदीगंज क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद वह ससुराल गई तो उसके पति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति उसे प्रताड़ित करता था।

प्रताड़ना से आजिज आकर वह मायके आई तो वापस ससुराल नहीं लौटी। साथ ही, बीते जनवरी के महीने में पति के खिलाफ कपसेठी थाने में अप्राकृतिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कपसेठी ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी बरकी तिराहे पर मौजूद है तो उसकी घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें