फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर था निशाना, राहगीर को लगी गोली

Mon, 08 Feb 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ क्षेत्र के अति सुरक्षित एलो जोन में रविवार रात फायरिंग से दहशत फैल गई। बदमाशों के निशाने पर ट्रेवेल एजेंट और दशाश्वमेध थाने का हिस्ट्रीशीटर महेश पुरोहित था। महेश तो इस हमले में बाल-बाल बच गया मगर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने में राहगीर कन्हैया अग्रवाल (35) पेट में गोली लगने से जख्मी हो गए। घायल अवस्था में कन्हैया को मलदहिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के त्रिपुरा भैरवी निवासी महेश पुरोहित की त्रिपुरा भैरवी में ही ट्रेवेल एजेंसी है। रविवार की रात करीब नौ बजे दो बदमाश पैदल ही उसकी दूकान में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पिस्तौल से करीब दस राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान ही महेश दूकान से भाग निकला। गोलियों की आवाज सुन अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद कुछ लोगों ने शोर मचाते हुए बदमाशों को दौड़ा लिया।



इसी बीच कालिका गली निवासी कन्हैया अग्रवाल एक सैलून से बाल कटाकर घर जा रहे थे। उन्होंने एक बदमाश को दौड़ाकर पक ड़ लिया। गुत्थम गुत्थी के दौरान बदमाश ने कन्हैया को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। वह मौके पर ही गिर पड़े। इसी बीच दोनों बदमाश पैदल ही फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन




सूचना के बाद पहुंची पुलिस घायल को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंची। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सीओ दशाश्वमेध आलोक जायसवाल का कहना है कि पुरानी रंजिश में महेश पर हमला किया गया था। हमलावरों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पहचान के बाद उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, महेश ने क्षेत्र के ही एक हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें