फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड पर हमला कर एटीएम लूटने का प्रयास

Sun, 18 Jan 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे शिवपुर थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हथियारों से लैस बदमाशों ने गार्ड पर हमला कर यूनियन बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश की। एटीएम का लॉक नहीं तोड़ पाए तो पूरी मशीन ही उठा ले जाने में जुट गए लेकिन तभी अचानक बैंक का सायरन बजने से मकान मालिक की नींद खुल गई।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर शोर मचाया। आसपास के लोगों के जुटते ही बदमाश किसी चारपहिया वाहन से भाग निकले। मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल गार्ड को दीनदयाल राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। फैंटम दस्ते के दो सिपाही मौके पर पहुंचे लेकिन थानाध्यक्ष को आने में डेढ़ घंटे लग गए।
 
शिवपुर थाने से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर गणेशपुर में अमरनाथ पांडेय के मकान में यूनियन बैंक की शाखा है। उसी भवन में बैंक से सटा उसका एटीएम भी है। शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे किसी चार पहिया वाहन से बदमाश वहां पहुंचे। एटीएम के बाहर और अंदर की लाइटें राड से मारकर तोड़ डालीं।
विज्ञापन


इसके बाद वे सीसीटीवी कैमरा तोड़ने लगे। वहां तैनात गार्ड रामबाबू केसरी (25) ने विरोध किया तो गार्ड ने राड से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। गार्ड के बेहोश होने के बाद बदमाशों ने एटीएम का लॉक तोड़ने का प्रयास किया। पहला लॉक तो टूट गया लेकिन जब दूसरा लॉक नहीं टूटा तो वे पूरी मशीन ही उखाड़ ले जाने की कोशिश में जुट गए। तभी अचानक बैंक का सायरन बज उठा।

सायरन बजते ही अफरातफरी मच गई। मकान मालिक अमरनाथ पांडेय ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। करीब आधे घंटे बाद फैंटम दस्ते के दो सिपाही पहुंचे। घायल गार्ड रामबाबू को एंबुलेंस से दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उसके बाद गार्ड को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें